![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/kmc_20240311_164157-1.png?fit=1024%2C879&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना की पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर कई वर्षों से फरार चल रहे शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/03/picsart_24-03-01_16-01-36-8987245563112051129886.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मेथौरा गांव निवासी मुन्नीलाल महतो का पुत्र सूरज महतो बताया जाता है।
बतादे कि गत माह की 14 तारीख को भी पुलिस ने उक्त धंधेबाज के ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी में पुलिस ने 182 लीटर कच्चा स्पिरिट जब्त किया था लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नही आ पाया था।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि उक्त धंधेबाज घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई राजकुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने उसके घर दबिश दिया।
पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही वह भागने लगा जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। सोमवार को गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।