![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA0095.jpg?fit=878%2C468&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में बुधवार को जनसुराज के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa01189196614025239090908-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता,अभियान समिति के जिला संयोजक ब्रजेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना भवानी एवं सहसंयोजक राहुल कुमार ने फीता काटकर इस कार्यालय का उद्घाटन किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240124-wa00984075885245637103039-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की गरीबी एवं पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जो मानदंड निर्धारित किये है उसी का प्रतिफल है कि आज बड़ी संख्या में लोग जनसुराज से जुड़ रहे हैं।
वही अभियान समिति के सह संयोजक प्रोफेसर डॉ.अभिषेक रंजन सिंह ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि आने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे प्रशांत किशोर की नीतियों का समर्थन करें। इस मौके पर आनंदमोहन सिंह, मनोरमा कुमारी, पुष्पा सिंह, जीतेन्द्र सिंह, उमाशंकर गिरी, नरेंद्र सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।