तरैया, सारण।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2022 में तरैया के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई पूरी कर वह इस बार के परीक्षा में अव्वल आए हैं। नारायणपुर पोखरा बाजार स्थित द राइजिंग विक्ट्री क्लासेज के छात्र छात्राओं ने एक बार फिर परचम लहराया है। संस्थान के छात्र अभिषेक राज ने 459 अर्थात 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने कोचिंग संस्थान के साथ तरैया प्रखण्ड में अपनी सफलता का परचम लहराया है। अभिषेक राज को गणित में 97%, विज्ञान में 95%, समाजिक विज्ञान में 95% अंक प्राप्त हुए है।
अभिषेक राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता और अपने गुरु उदय भारद्वाज व विजय भारद्वाज को दिया है। इसी संस्थान के अन्य विद्यार्थी प्रियंका कुमारी को 428 अंक, गणित में 97% अंक, अभिमन्यु तिवारी को 407 अंक, प्रवीण दुबे को 402 अंक, शिवम कुमार तिवारी को 400 अंक, प्रिया कुमारी को 397 अंक, अनिशा कुमारी को 397 अंक प्राप्त हुए है।
इन छात्र छात्राओं की सफलता पर सरपंच संघ के सारण जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, शिक्षक उदय भारद्वाज, विजय भारद्वाज, अभिभावक मनोहर निराला, बिंदु देवी समेत अन्य लोगों ने बधाई दिया है। वही एस के कोचिंग हरखपुरा तरैया के छात्र छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त कर प्रखंड व जिले का मान बढ़ाये हैं। इस संस्थान के छात्र व मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया के छात्र कुंदन कुमार 463 अंक प्राप्त कर प्रखंड व जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय पिता डॉक्टर मजिस्टर यादव तथा अपने गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है।
विद्यालय के सैयद जमील ने 448 अंक प्राप्त किया है। अरबाज आलम ने 429 अंक प्राप्त किया है और वह इंजीनियर बनना चाहता है। सूरज कुमार को 403 अंक मिले हैं। इन सभी छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व एस के कोचिंग हरखपूरा के संचालक अशोक लाल, तानु सिंह, चंदेश्वर राम, दिलीप यादव, शशि भूषण सिंह, अवधेश गुप्ता को दिया है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी, तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुखिया सुशील कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह बिक्कू, हरेंद्र सहनी, मुखिया अमित कुमार सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य नागेंद्र प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दिया है एवं छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।