![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/20230814_104644-1-scaled.jpg?fit=1024%2C560&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के विभिन्न शिवमंदिरों में सावन के छठे सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0037-1024x577.jpg?resize=640%2C361&ssl=1)
बेसिक स्कूल मोरिया के समीप स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए सोमवार की सुबह में ही सैकड़ों शिवभक्त मंदिर के प्रांगण में एकत्रित हो गए थे। मंदिर परिसर से माथे पर कलश लिए शिवभक्त गाजे बाजे के साथ जीपुरा , रामदासपुर , भोरहाँ , जानकी मोड़ होते हुए सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुँचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंडक नदी से जलभरी कर शिवमंदिर पहुँचे। मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
वही सारंगपुर स्थित शिवमंदिर से भी श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुँचे एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंडक नदी से जलभरी कर जलाभिषेक किया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0045-1024x472.jpg?resize=640%2C295&ssl=1)
इस दौरान शिवपार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की भावभंगिमा धारण किये बच्चे लोगो के आकर्षण के केंद्र बने हुए थे।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/08/20230814_105000-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)