![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220613-WA0056.jpg?fit=867%2C836&ssl=1)
तरैया, सारण।
प्रखंड के चैनपुर पंचायत के सानी खराटी गांव की एक अग्निपीड़ित पिछले दो माह से आपदा अनुदान राशि के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन उसे अब तक अनुदान राशि नसीब नहीं हो पाई है। पीड़ित व्यक्ति सानी खराटी गांव के रहने वाला लालू महतो है। जिसके झोपड़ीनुमा घर में गत 4 अप्रैल 2022 को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें कपड़ा, बर्तन, अनाज, समेत दैनिक उपयोग के सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई थी। पीड़ित द्वारा अंचल कार्यालय तरैया में आपदा अनुदान के लिए एक लिखित आवेदन दिया था। लेकिन अब तक उसे आपदा अनुदान की राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में पूछने पर अंचल अधिकारी अंकु गुप्ता ने बताया कि आपदा राशि के लिए जिला से एलॉटमेंट मांगा गया है। एलॉटमेंट प्राप्त होते ही पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा राशि प्रदान कर दी जाएगी।