सारण :- पानापुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु सीओ अभिजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया।
सीओ ने बताया कि जनता दरबार मे पूर्व के 14 मामलों में 3 मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार मे आज भूमि विवाद से संबंधित कोई नया आवेदन नही आया।
इस मौके पर स्थानीय थाने के पुलिस पदाधिकारी, अंचलकर्मी एवं फरियादी उपस्थित थे।