![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240215-WA0071.jpg?fit=1024%2C449&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के भोरहाँ गांव स्थित समीर कोचिंग में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जिला परिषद रत्नेश कुमार भास्कर ने फीता काट कर किया
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240215-wa00686628851188099134040-449x1024.jpg?resize=449%2C1024&ssl=1)
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना से की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, रिकॉ¨डग डांस, हास्य, लघु नाटिका देशभक्ति गीत एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रत्येक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोहा एवं तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240215-wa00696329912095722803897-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
मौके पर कोचिंग के संचालक मिथिलेश कुमार, अखिलेश सर, गुड्डू सिंह कुशवाहा, विकास राय,प्रदीप कुमार गुप्ता, करीमुल्ला सर, सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक एव सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।