![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220619-WA0006.jpg?fit=1024%2C461&ssl=1)
तरैया, सारण
प्रखंड के गवन्द्री गांव में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक सहयोग समिति के कार्यालय में संघ के सदस्य चिकित्सक डॉ राजू कुमार राय के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रख मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ततपश्चात उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220619-WA0004-806x1024.jpg?resize=640%2C813&ssl=1)
प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के सचिव डॉ मनोज कुमार पंडित ने चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ राजू बहुत ही नेकदिल इंसान व मिलनसार व्यक्ति थे। लोगों के बीच वे एक हसमुख चिकित्सक के तौर पर जाने जाते थे। वे भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही गांव के निवासी थे और तरैया थाना क्षेत्र के सरेया प्रगति चौक पर बतौर ग्रामीण चिकित्सक प्रैक्टिस करते थे। बता दें डॉ राय गत शुक्रवार को गोंडा में मेडिकल सम्बन्धी कोई परीक्षा देने गए थे। शनिवार को लौटते वक्त यूपी के गोंडा स्टेशन के आस पास ही ट्रेन से गिर कर उनकी मौत हो गई थी। रविवार को शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। उसके बाद गांव में कोहराम मच गया। शोक सभा में मुख्य रूप से डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉक्टर रामप्रवेश यादव, डॉक्टर ओपी यादव, डॉक्टर शंभू नाथ सिंह, डॉ विनोद सिंह, डॉ ध्रुव कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ वीरेंद्र राय, डॉक्टर विश्वनाथ राय, डॉ रमेश सिंह, डॉ सीमा कुमारी, डॉ संगीता सिन्हा समेत दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।