![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/06/Screenshot_20210708-182453_Google.jpg?fit=827%2C572&ssl=1)
◆ बिन दुल्हन लौटी बारात
तरैया, सारण
एक दूल्हे राजा पर मुसीबतों की पहाड़ उस वक्त टूट पड़ी, जब लड़की ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी से इंकार कर दिया और बिना दुल्हन लिए ही बारात को वापस लौटना पड़ा। मामला सारण जिले के तरैया प्रखंड के नंदनपुर गांव का है। जहां रविवार की रात्रि छपरा के रामनगर साढ़ा से तरैया के नंदनपुर गांव में एक बारात आई हुई थी। जहां लड़की के दरवाजे पर ही तिलक और द्वार-पूजा की रस्म हुई। उसके बाद जयमाला हुआ, दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को माला पहनाया। दूल्हा ने लड़की को अंगूठी पहनाई तो दुल्हन ने लड़के को गले में सोने की सिकड़ी पहनाकर जयमाला की रस्म पूरी की। जयमाला की रस्म के बीच बारात में आए बारातियों की लड़की पक्ष ने खूब स्वागत भी किया। सभी बाराती खूब मस्ती से नाचे गाये और खाना भी खाए। उसके बाद बरनेत कि रश्म हुई। लड़का पक्ष द्वारा गहना-गुड़िया चढ़ाया गया। लेकिन उसके बाद जब लड़का दरवाजे पर शादी करने के लिए आया तो लड़की ने लड़के की अधिक उम्र बता कर शादी से इंकार कर दिया और लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के गर्दन में पहनाई गई सोने की सिकड़ी वापस ले लिया। जिसके बाद लड़की के दरवाजे से लेकर जनमासा तक इस बात की चर्चा होने लगी और लड़का पक्ष के लोग लड़की को समझाने बुझाने लगे। इस बात की भनक लगते ही दोनों पक्षों के स्थानीय व गणमान्य लोगों द्वारा लड़की पक्ष के लोगों को काफी मन-मनौवल किया गया। लेकिन कोई बात नहीं बनी। जिसके बाद दूल्हा और चार-पांच लोगों को छोड़कर बरात में आये सभी लोग वापस चले लगे। सुबह में पुनः दोनों पक्षों के लोगों द्वारा काफी समझाया-बुझाया गया लेकिन अंततः बात नहीं बनी और सुबह में बिन दुल्हन के ही दूल्हे राजा को वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि इस शादी को लड़की के बहन ने ही सेट कराया था। वहीं बिन दुल्हन लौटी बारात के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई जगह चर्चा यह भी है कि शादी करने आये लड़के की पहले ही दो-दो शादी हो चुकी है और वह दोनों पत्नियों को छोड़ चुका है। जिसकी भनक लड़की वालों को लग गई और रिश्ता होने से पहले ही टूट गया। अब मामला चाहे जो हो बिन दुल्हन लौटी बारात को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।