![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2023/06/young_man_strangled_to_murder_by_cutting_wood_1591456375.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव में शुक्रवार की शाम सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।
मृत महिला की पहचान धनौती गांव निवासी महेश राय की पत्नी 50 वर्षीय छाठो देवी बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम छाठो देवी शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डांस लिया।
परिजनों ने बताया कि उसे इलाज के लिए पोखरेड़ा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम करावा परिजनों को सौप दिया गया है।