![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220914-WA0068.jpg?fit=960%2C1280&ssl=1)
तरैया, सारण।
प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य अनु कुमारी के प्रतिनिधि प्रियरंजन युवराज ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री से मिलकर तरैया प्रखंड में सरकारी राशि का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया है। बीडीसी सदस्य अनु कुमारी द्वारा पंचायती राज मंत्री को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि सारण जिला अंतर्गत तरैया प्रखंड में 15 वीं एवं षष्टम वित्त की राशि उनके पंचायत समेत अन्य पंचायतों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। पंचायत समिति के विकास मद की राशि वर्ष 2021- 22 और 2022- 23 की 15वीं एवं षष्टम वित्त की राशि प्रखंड के कुछ पंचायतों को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220914-WA0069-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
प्रखंड में उक्त विकास मद की राशि का वितरण मनमाने ढंग से किया जा रहा है जिससे प्रखंड का सर्वांगीण विकास बाधित है और सरकार द्वारा दी गई राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य द्वारा पंचायती राज मंत्री से उनके पंचायत और राशि से वंचित अन्य पंचायतों को विकास मद की राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।
![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220914-WA0068-1.jpg?resize=640%2C853&ssl=1)
पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि प्रियरंजन युवराज ने बताया कि शिकायत के आलोक में पंचायती राज पदाधिकारी ने संबंधित लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें दो दिन पूर्व कुछ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा तरैया बीडीओ को इस मामले में एक शिकायती पत्र देकर पहल करने की मांग की गई थी। इसके बाद नारायणपुर के पंचायत समिति सदस्य अनू कुमारी के प्रतिनिधि द्वारा पंचायती राज मंत्री से शिकायत की गई है और ज्ञापन सौंपा गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में क्या परिणाम आता है।