![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/05/PicsArt_08-28-05.20.19-4.jpg?fit=662%2C464&ssl=1)
तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में सरेया रत्नाकर के राजू साह, कबूतरी देवी, प्रीति कुमारी, देवेंद्र साह, अंधरबारी के प्रमोद सिंह, प्रकाश कुमार, तथा देवरिया के साहिन कुमार, व राजवाड़ा के लक्ष्मण माझी शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सरेया रत्नाकर के राजू साह को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षो द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।