
सारण :- पानापुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
वहीं जिला परिषद रत्नेश कुमार भास्कर के द्वारा पानापुर के अंबेडकर नगर में बाबा साहब का प्रतिमा का अनावरण किया गया और रंजीत राम के नेतृत्व में बाबासाहेब की जयंती मनाई गई।
वही रामदासपुर पोखरा पर भाकपा माले के जिला कमिटी के सचिव सभापति राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। वही उच्च माध्यमिक विद्यालय कोंधभगवानपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड़िया कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबासाहेब को नमन किया।
वही पीपरा सिंगाही में पानापुर भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष कन्हैया पंडित के नेतृत्व में बाबासाहेब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, रंजीत कुशवाहा, अनुज कुमार महतो, सुनील राम, अरविन्द राम आदि उपस्थित थे।