
सारण :- जिले के पानापुर थाना की पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भोरहाँ गांव में शनिवार की सुबह छापेमारी कर महुआ से निर्मित शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार धंधेबाज मनोज भगत की पत्नी सीमा भगत बताई जाती है।
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि पति पत्नी काफी दिनों से शराब बेच रहे हैं। सूचना के बाद एसआई राजकुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार की सुबह पुलिस ने दबिश दी। पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही मनोज भगत मौके से फरार हो गया वही पुलिस ने महुए से निर्मित तीन लीटर शराब के साथ उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि गिरफ्तार महिला धंधेबाज को न्यायालय भेज दिया गया।