सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मठ परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय मनोनीत सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित हुई।
इस समारोह में पहुँचे जिलाध्यक्ष सुनील राय ने उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। वही प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के अभियान में अभी से ही जुट जाएं।
समारोह में उपस्थित तरैया के पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने कहा कि हो सकता है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का चुनाव हो जाए इसलिए हमें अभी से ही पार्टी संगठन की मजबूती के अभियान में जुट जाना चाहिए।
राजद की प्रखंड स्तरीय कमिटी में महम्मद हसमुल्लाह , उमेश राय एवं रंजीत कुमार यादव को उपाध्यक्ष जबकि हरिनारायण राय ,अतुल कुमार कश्यप एवं नवल सिंह को महासचिव मनोनीत किया गया। वही जमाल खां को प्रधान महासचिव जबकि कृष्णा कुमार यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर बेलौर मुखिया सुनील राय ,अनिल कुमार यादव ,झमेन्द्र राय सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।