
सारण :- पानापुर थाना क्षेत्र में दर्ज लूटकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा वांछित अभियुक्त अरुण कुमार राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस टीम ने 11 सितम्बर को छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरुण कुमार राम, पिता–बधेसर राम, निवासी पकड़ी नरोत्तम, थाना पानापुर, जिला सारण के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार राम पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बैकुंठपुर और पानापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न कांड शामिल हैं। उस पर लूट, मारपीट, अवैध हथियार रखने से लेकर जालसाजी तक के गंभीर आरोप लगे हैं।
बैकुंठपुर थाना कांड संख्या–195/25 (हथियार अधिनियम समेत कई धाराएं)
बैकुंठपुर थाना कांड संख्या–111/24 (धारा 414/467/468/34 भा.दं.सं.)
पानापुर थाना कांड संख्या–102/25, 369/25 (धारा 309(4))
पानापुर थाना कांड संख्या–174/20 (धारा 447/323/307/354/504/34)
पानापुर थाना कांड संख्या–227/22 (धारा 341/447/427/504/506/34)
इस कार्रवाई में पानापुर थानाध्यक्ष समेत थाना पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।
सारण पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।