
बिहार डेक्स :- वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ मनचले लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो भी बना लिया और वीडियो कों वायरल कर दिया।
पीड़िता ने अब इसकी शिकायत पुलिस से की है।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में तनाव है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर थाना पुलिस मनचले लड़कों की पहचान कर उनकी गिरफ्तार करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने प्रेमी के साथ एकांत जगह पर गई हुई थी। तभी वहां कुछ लड़के पहुंच गए और प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों को बंधक बनाने के बाद उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो में प्रेमी के द्वारा मनचले लड़को के हाथ-पैर जोड़ते हुए वीडियो नहीं बनाने तथा उन दोनों को जाने देने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है।
अर्धनग्न स्थिति में नाबालिग अपने प्रेमी के पीछे छिपती दिखाई दे रही है और मनचले लड़को नें उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। डरी-सहमी नाबालिग स्वयं को मनचले लड़को के चंगुल से छुड़ाने का बहुत प्रयास करती दिखाई दे रही है। पुलिस एवं गांव वालों को बुलाने की धमकी देकर मनचले लड़को ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल भी कर दिया।
वीडियो वायरल करते ही आग की तरह पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गया। शनिवार की देर शाम पीड़िता ने जंदाहा थाने में स्वयं के साथ 4 – 5 लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई। बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं वीडियो वायरल करने के इस मामले में महुआ एसडीओपी पूनम केसरी ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही वीडियो में नजर आ रहे अपराधियों की पहचान कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।