सारण :- जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव के समीप बाबाधाम से लौट रहे कावरियों से भरी जीप बेकाबू होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गई।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गया।
जीप मे 13 कांवरिया सवार थे सड़क हादसा में सभी लोग घायल हो गए। जिसमें 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।
ग्रामीणों के मदद से सभी घायल कांवरियों को आनन फानन में इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आठ कांवरियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसमें एक महिला और ड्राइवर की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता ही कि सोमवार की सुबह सिवान जिले के आंदर से बाबाधाम के लिए श्रद्धालु जलाभिषेक करने गए थे। वहीं से वापस आने के दौरान यह घटना हुई।
बताया जाता है कि रविवार को देवघर में जल चढ़ाने के बाद सभी लोग अपने घर आंदर जा रहे थे। रास्ते में वाहन चालक की आंखें झपक लीं जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायल महिला आंदर के जमालपुर गांव की गोदावरी देवी, भवराजपुर गांव की गिरजा देवी और जानकी देवी बताई जा रही है। वाहन चालक मदन बैठा की स्थिति गंभीर रूप से बताई जा रही है।