
सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट और पुलिस पर हमले के मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर गरखा एवं मांझी थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
इस दौरान गरखा थाना कांड संख्या-453/18 (पुलिस पर हमला) के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गरखा थाना कांड संख्या-70/24 (लूट) के मामले में एक किशोर को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा गया।
इसी तरह मांझी थाना कांड संख्या-43/23 (पुलिस पर हमला) में एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- भुखल महतो, पिता – परिक्षण महतो, साकिन – भगवानी छपरा, थाना – गरखा, जिला – सारण। (पुलिस पर हमला)
- बिजली महतो, पिता – जम्मू महतो, साकिन – भगवानी छपरा, थाना – गरखा, जिला – सारण। (पुलिस पर हमला)
- अमित सिंह, पिता – अनिल सिंह, साकिन – डोहर, थाना – रसूलपुर, जिला – सारण। (पुलिस पर हमला)
निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक:
- नाम गोपनीय रखा गया है, बाल अधिकारों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए। (लूट के मामले में संलिप्त)
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
- थानाध्यक्ष, गरखा एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी
- थानाध्यक्ष, मांझी एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी
सारण पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।