
सारण :- पानापुर थाना क्षेत्र के धोबवल चंवर में कृषि फीडर का ट्रांसफार्मर लगाने के कुछ ही घंटे बाद चोरों ने रात में चोरी कर ली।
बताया जाता है कि मोंटी कार्लो कंपनी द्वारा प्रखंड क्षेत्र में कृषि फीडर में ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब कंपनी के कर्मियों द्वारा मुड़वा धोबवल चंवर में चार ट्रांसफार्मर लगाया गया था।
शनिवार की सुबह कंपनी के कर्मी ट्रांसफार्मर में विद्युत आपूर्ति बहाल करने पहुँचे तो देखा कि एक ट्रांसफार्मर गायब है। वही कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर टूटा हुआ पाया गया एवं उसका क्वायल एवं अन्य सामान गायब था।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की जांच की। इस मामले में कंपनी के कर्मी पप्पू कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।