![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/03/PicsArt_08-28-05.20.19.jpg?fit=662%2C464&ssl=1)
तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में घरेलू विवाद में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बचाने गए उसके पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला शहनाज खातून ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अमजद अली, गुड़िया खातून और असगरी खातून को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि घरेलू विवाद को लेकर आरोपी गण अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान महिला के पति बचाने आये तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया गया। घायल व्यक्तियों का रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।