
सारण डेस्क:- सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बैलून निगल जाने से एक बच्चे कि मौत हो गई। मृतक चार वर्षीय शिवम कुमार स्थानीय गाव निवासी गौतम राम का पुत्र था। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि शिवम घर के पास खेल रहा था। इस दौरान वह बैलून निगल गया। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए दिघवारा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने शिवम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए इलाज के लिए पटना ले जा रहे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शिवम की मौत के बाद से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था। मां कविता देवी दहाड़ मार कर रो रही थी। लोग सांत्वना दे रहे थे पर वह काम नहीं आ रहा था।
इसे भी पढ़ें।
- छपरा तक की खबर पर लगी मुहर: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी RJD के टिकट पर छपरा से लड़ेंगी चुनाव
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर तरैया में पुलिस का फ्लैग मार्च
- छठ महापर्व की तैयारी को लेकर रिविलगंज छठ घाट का जिलाधिकारी एवं एसएसपी सारण ने किया संयुक्त निरीक्षण
- क्रिकेट खेल के दौरान विवाद ने ली झड़प की शक्ल, गो’ली’बारी में एक घायल
- भैस चोरी करते एक चोर रंगे हाथ धराया, दूसरे की भी हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भेजा जेल