
सारण :- बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगाढ़ा गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने युवक को सोमवार के शाम की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंदर मारने के विवाद में अपराधियों ने युवक को मारी गोली विवाद के बाद मौके पर जुटी भीड़। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आलू की फसल नष्ट कर रहे बंदर को मारने को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने गोली मार दी।
घायल युवक अपने माता-पिता के साथ पुल के निकट ही आलू की खेत में काम कर रहा था। आलू को नुकसान होने से बचाने के लिए वह आसपास के पेड़ों पर मौजूद बंदर को भगाने में जुटा था। बंदरों को भगाने के क्रम में वह सड़क पर आ गया था। सड़क पर पहले से दो युवक बाइक लगाकर खड़े थे। युवक को सड़क पर आते देख दोनों ने बंदर मारने से मना किया। जिसको लेकर कुछ बहस हुई। घायल युवक अभी कुछ समझ पाता कि तभी दोनो ने अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को दो गोलियां लगी है। गोली लगने के बाद घायल युवक खून से लथपथ होकर सडक़ पर ही गिरकर तड़पने लगा। सड़क पर बेटे को तड़पते देख मां मालती देवी शोर मचाने लगी। जिसके बाद लोग घटना स्थल पर पहुंचे।
युवक के सीने में मारी गई गोली, स्थिति गंभीर
घटना के बाद गम्भीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया। युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे छपरा रेफर कर दिया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ एपी गुप्ता के अनुसार युवक को बाएं तरफ छाती में एवं दाहिना हाथ में गोली लगी है।

घायल युवक की पहचान धनगढ़ा निवासी रामनाथ महतो के पुत्र 25 बर्षीय धनंजय महतो बताया जाता है। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस घटना की अनुसन्धान में जुटी है।