
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में घोघारी नदी में स्नान करने के दौरान एक 13 वर्षीय लड़के की डूबकर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता हैं की मृतक लड़का गाव के लड़कों के साथ बुधवार को घोघाड़ी नदी में स्नान करने गया था वही पर वह गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया
जिसकों स्थानीय ग्रामीणों एवं एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन की पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया वही गुरूवार को उसका शव पानी में बहता देख मछुआरों ने उसे बाहर निकाला।
मृतक लड़का कवलपुरा गांव निवासी वार्ड-8 के पूर्व वार्ड सदस्य टुनटुन सिंह का पुत्र 13 वर्षीय मोहित कुमार हैं।
मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
लड़के का शव मिलने की सूचना मिलते हीं ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक लड़का मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वर्ग-6 का छात्र है। लड़का तीन भाईयों में सबसे छोटा हैं। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मोहित गांव के ही लड़कों के साथ घोघाडी नदी में नहाने गया था वही पर नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने लगा जब तक साथ में नहा रहे लड़के नें चिल्लाकर ग्रामीणों को बुलाता तब तक वह नदी के गहरे पानी में डूब चुका था।
शव गुरूवार को बरामद किया गया।
मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अनिल सिंह, समाजसेवी रंजन यादव, मुखिया प्रत्याशी दिनेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और सरकारी मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया।