
सारण पानापुर
भाजपा ओबीसी मोर्चा छपरा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष शंकर दयाल द्वारा प्रखंड के मुड़वा गांव निवासी सुरेंद्र पंडित को भाजपा ओबीसी मोर्चा छपरा पश्चिमी का महामंत्री मनोनीत किया है।
वही बकवा गांव निवासी मुकेश पाल को मोर्चा का मंत्री बनाया गया है।
दोनो नेताओ के मनोनयन पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देनेवालों में महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह, मनोज कुमार गिरी, आदि शामिल हैं।
इन नेताओं ने कहा कि इनके मनोनयन से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।