
थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक किशोर स्वर्गीय मिथलेश सिंह का पुत्र सर्वेश कुमार बताया जा रहा है। जो अपने दादा दादी के साथ अपने घर रहता था। किसी बात को लेकर किशोर ने अपने घर के अंदर दरवाजा बंद कर फंसी लगा ली। कुछ देर बाद जब घर के अंदर से कोई आवाज नहीं मिली तो परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोर धोती के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। जिस घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गई।