
सारण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने पर जिले के 98 पुलिस पदाधिकारियों को वेतन वृद्धि से वंचित होना पड़ा है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने मामलों के निष्पादन में शिथिलता को देखते हुए 98 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
एसपी के आदेश के बाद इन सभी पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। इतना ही नहीं त्वरित गति से कांडों के निष्पादन करने वाले 18 पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया है।

एसपी के आदेश के बाद इन सभी पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। इतना ही नहीं त्वरित गति से कांडों के निष्पादन करने वाले 18 पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया है।
वेतन रोकने के बाद भी सुधार नहीं तो होगा कड़ा एक्शन:
एएसपी ने वेतन रोकने का आदेश देते हुए यह भी कहा है कि इसके बाद भी अगर इन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाया जाता है तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित भी किया जा सकता है।
10 कांडों का निष्पादन करने वाले पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित:
सारण केवरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कांडो के निष्पादन में तीव्रता लाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सारण जिले में माह मार्च में 25 में दो या दो से कम कांडों का निष्पादन करने वाले कुल 98 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन का वेतन रोका गया है।
साथ ही मार्च में 25 में 18 अनुसंधानकर्ताओं द्वारा 10 या 10 से अधिक कांडों का निष्पादन किया गया है। इन 18 पुलिस पदाधिकारियों को वरीय पुलिस अधीक्षक सम्मानित करने का निर्देश दिया है। इनके मनोबल को बनाए रखने हेतु एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया है।
किस थाने में कितने पुलिस पदाधिकारी का रोका गया वेतन?
थाना पुलिस पदाधिकारी की संख्या
दरियापुर थाना 06
मढ़ौरा थाना 03
पानापुर थाना 01
इसुआपुर थाना 07
सोनपुर थाना 04
हरिहरनाथ थाना 02
भगवानबाजार थाना 02
नयागांव थाना 02
दिघवारा थाना 05
मशरक थाना 01
परसा थाना 03
डेरनी थाना 01
अकीलपुर थाना 01
मकेर थाना 04
तरैया थाना 01
एएलटीएफ मढ़ौरा 02
गौरा थाना 03
गड़खा थाना 02
डोरीगंज थाना 01
अवतारनगर थाना 03
मांझी थाना 01
एकमा थाना 04
दाउदपुर थाना 06
जनता बाजार थाना 04
रसूलपुर थाना 01
मुफ्फसिल थाना 12
नगर थाना 02
बनियापुर थाना 01
जलालपुर थाना 02
रिविलगंज थाना 02
कोपा थाना 02
सहाजितपुर थाना 06
खैरा थाना 01
इन पुलिस पदाधिकारियों को किया गया है पुरस्कृत:
पद नाम पदस्थापन
पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार बनियापुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक सफी अहमद खान बनियापुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय चौबे दरियापुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक मनोज उरांव दरियापुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश्वर कुमार दरियापुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक विपुल कुमार मांझी थाना
पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार परसा थाना
पुलिस अवर निरीक्षक रामाशिष सिंह मढ़ौरा थाना
पुलिस अवर निरीक्षक सविता कुमार मढ़ौरा थाना
पुलिस अवर निरीक्षक हरि नारायण साहु सोनपुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक प्रवेज आलम सोनपुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार द्विवेदी सोनपुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार मशरक थाना
पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्र प्रसाद यादव पानापुर थाना
पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्र कुमार पानापुर थाना
सहायक अवर निरीक्षक बिजेन्द्र प्रसाद यादव गौरा थाना
सहायक अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गड़खा थाना
सहायक अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार मढ़ौरा थाना