
महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ₹10,000
सारण पानापुर प्रखंड मुख्यालय पर ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की प्रारंभिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी पसंद का कोई भी छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। जैसे कि सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, पापड़-अचार निर्माण, किराना दुकान आदि।
कार्यक्रम में साझा की गई मुख्य बातें:
योजना का लाभ उठाने के लिए संबंधित महिला को ‘जीविका दीदी’ स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।
पहली किस्त ₹10,000 की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
छह महीने बाद व्यवसाय की प्रगति के आधार पर उन्हें ₹2 लाख तक का भी शहायता प्रदान किया जाएगा।
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा नें कहाँ की “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना राज्य सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है। इसका लाभ हर उस महिला को मिलेगा जो आत्मनिर्भर बनने की इच्छा रखती है।
इस मौके पर जीविका की बीपीएम, बीस सूत्री अध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपध्यक्ष अशोक कुशवाहा, रंजीत पटेल, सुरेंद्र पंड़ीत, विकाश ठाकुर, कन्हैया पंडित सहित अन्य सदयो नें भी महिलाओं को प्रेरित किया कि वे योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें