
तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में शनिवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मानसिक रूप से असंतुलित युवक ने अचानक एक बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चे को बचाने दौड़े ग्रामीणों पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे कुल छह लोग घायल हो गए।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल सभी लोगों को मशरक सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के
1.लालबाबू गिरी कि पत्नी 52 वर्षीया अनीता गिरी, 2.भगवान गिरी का पुत्र 17 वार्षिय सोनू गिरी, 3. सच्चिदानंद गिरी का पत्नी 65 वार्षिया उमा कुंवर 4. सिगन महतो का पत्नी 65 वर्षीया सवरिया देवी, 5.विकास महंतों का पत्नी 25 वार्षिय नेहा देवी, और इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव निवासी 6. पंकज महंतों, का पत्नी 40 वार्षिय सुनीता देवी रूप में हुई
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि एक अज्ञात पागल व्यक्ति अचानक गांव में आया और बिना किसी कारण के एक बच्चे पर चाकू से वार कर दिया। आसपास मौजूद लोग जब बच्चे को बचाने दौड़े तो हमलावर ने उन्हें भी चाकू से घायल कर दिया।