
Saran :- इसुआपुर थाना में कार्यरत दो पुलिस पदाधिकारियों को उनके बेहतर कार्यशैली तथा कर्तव्यनिष्ठा को लेकर विभागीय पदोन्नति मिली है। उन्हें इसुआपुर थाना परिसर में विभागीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत चंदन कुमार सिंह तथा पीटीसी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत सुधांशु कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक मयारक अशोक कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष इसुआपुर कमल राम ने संयुक्त रूप से कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर इसुआपुर थाना के अधिकारी-पदाधिकारी गण, पुलिस बल तथा गणमान्य लोगों ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।