
सारण : जिले के मशरक थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में सड़क दुघर्टना में एक की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया।बताया जाता हैं की चैनपुर गांव में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर गांव निवासी स्व श्याम पूजन सिंह का 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह बताया जाता हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता हैं की साइकिल से वे जा रहें थे तभी अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।वहीं थाना परिसर के मुख्य गेट पर ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर मोहर राय के टोला निवासी मानवेन्द्र सिंह का 45 वर्षीय पुत्र आशुतोष सिंह के रूप में हुई।दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि ई रिक्शा बाजार से चैनपुर की तरफ जा रहा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया।