
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ और दाउदपुर थाना की संयुक्त टीम ने हत्या एवं पुलिस पर हमले जैसे गंभीर मामलों में वांछित और फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर STF और दाउदपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एकमा थाना क्षेत्र से राजा यादव को गिरफ्तार किया। उस पर पूर्व में हत्या, लूट, चोरी, और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
एकमा थाना क्षेत्र के राजापुर टोला का भगवान यादव का पुत्र राजा यादव के रूप में की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दाउदपुर थाना कांड संख्या 234/25 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
दाउदपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष,
एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान
पुलिस अधीक्षक ने इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के आधार पर और भी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।