
सारण डेस्क: छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव में अपराधियों ने एक किशोर को घर से बुलाकर गोली मार उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद घर वालों में कोहराम मचा हुआ है। मृत किशोर की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी नागेंद्र साह का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
उसका शव शहर के उमानगर से सटे में मेथवलिया फोरलेन के समीप से बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।हत्यारों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
अपडेट खबर
छपरा में किशोर की गोली मारकर हत्या करने वाले मामले में पर्दा उठता नजर आ रहा। जहां नागेंद्र प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार (18 वर्ष) को दोस्तों ने घर से बुलाकर गोली मार दी थी। वहीं, हत्या का मूल कारण बाइक को लेकर हुआ विवाद बताया गया।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि किशोर की हत्या वाहन विवाद में हुआ है। परिजनों के अनुसार किसी वाहन को लेकर मृतक और उसके दोस्तों में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई। लेकिन विवाद बढ़ते-बढ़ते हत्या के रूप में बदल गई। परिजनों द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसको लेकर पुलिस सक्रिय है। हत्या में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से भी प्राथमिकी दर्ज है।