
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में देशभक्ति से गूंज उठा पानापुर क्षेत्र…
सारण पानापुर
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को तरैया विधायक एवं बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा विधायक जनक सिंह के डोइला गांव स्थित आवास से प्रारंभ होकर इसुआपुर, तरैया होते हुए पानापुर के सतजोड़ा बाजार पर एक सभा के साथ संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक जनक सिंह ने कहा, “तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
इस तिरंगे की छाया में हमें एकता, अखंडता और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने लोगों से तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।
इस तिरंगा यात्रा में तरैया मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मेवालाल साहनी, पानापुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी, सोनू राज सोनू, सत्यदेव साह, कन्हैया पंडित समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।