
गोपालगंज में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया हुआ तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये घटना बरौली थाने के बतरदेह टोला के कटहरीबारी गांव की है। मृतक का नाम ध्रुप प्रसाद है, जाे रामू प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र था। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार के रूप में हुई है।
पत्नी को पकड़ा तो रची खतरनाक साजिश
एसडीपीओ सदर-टू राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात के करीब 11 बजे ध्रुप प्रसाद की हत्या हुई। मृतक पंजाब में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। रात में मृतक ने अपने कमरे में पत्नी के साथ आरोपित विकेश कुमार को सोते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद विकेश और अपनी पत्नी किरण देवी की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद दोनों ने मिलकर ध्रुप प्रसाद की हत्या की प्लानिंग बनायी।
वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को देवर के साथ सोते हुए पकड़ा था जानकारी के अनुसार, मामला बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला कटहरी बारी गांव का है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ध्रुप प्रसाद के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ध्रुप प्रसाद दो दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। इसी बीच उसने रात में अपने कमरे में पत्नी को उसके चचेरे देवर के साथ सोते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद ध्रुप ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। दोनों आरोपियों को भेजा जेल इस पूरी घटना के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर ध्रुप को रास्ते से हटाने की ठानी। फिर क्या था..शनिवार की रात करीब 11 बजे कमरे में सो रहे ध्रुप प्रसाद को पत्नी ने अपने आशिक संग मिलकर मार डाला।
मृतक के पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के बाद दोनों को जेल भेज दिया।