
सारण :- जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के वार्ड 8 मे घर की छत सहित छज्जा गिरने से एक 49 वर्षीय महिला की छत से दबकर मौत होने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है ।
मामले में पकरी गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह जैसे ही शौचालय के लिए लोग घर से बाहर निकले तो देखा की घर का छत सहित छज्जा गिरा हुआ है। जब लोगों ने देखा तो पता चला की महिला की दबकर मौत हो गई है
मृत महिला की पहचान पकड़ी गांव निवासी भरत राय की पत्नी 49 वर्षीय फुलमातो देवी बताई जाती हैं।
महिला घर में अकेली रहती थी। महिला का पति लुधियाना में मजदूरी का काम करता है। महिला को तीन लड़के हैं जो रोजी रोटी के लिए प्रदेश में ही रहते हैं। फिलहाल घर में महिला अकेली थी।
मृत महिला के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ जुटी हैं।
मौके पर आस पास के लोगों ने बताया कि महिला जितिया पर्व कर रही थी उसी में रात्रि में कब घटना घटी किसी को कुछ पता नहीं चल पाया सुबह में सभी लोगो कों जानकारी मिली। मृतक महिला के पति और लड़के रोजगार के लिए पंजाब रहते हैं उन्हें सूचना दी गई। वही स्थानीय थाने की पुलिस को भी सुचना दी गई।