
सारण :- जिले के पानापुर थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष के रूप में धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व थानाध्यक्ष से कार्यभार संभालने के बाद कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है।
पदभार ग्रहण करते समय थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों में भी नए थानाध्यक्ष को लेकर उत्साह देखा गया। उन्होंने भरोसा जताया कि धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पानापुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध, नशाखोरी, भूमि विवाद या सामाजिक तनाव को लेकर वे सख्ती से निपटेंगे और क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।