* दूसरे दिन भी नहीं मिला शव
तरैया, सारण।
तरैया थाना क्षेत्र के मुरलीपुर झिगना टोला में शुक्रवार की दोपहर में पोखर में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक राम कैलाश मांझी का 18 वर्षीय पुत्र भोला शंकर मांझी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को होली खेलने के बाद चार युवक पोखर में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चारों युवक ने पोखर में डुबकी लगाई जिसमें तीन युवक तैर कर बाहर निकल गए लेकिन और एक किशोर पोखर में डूब गया। जिसके बाद तीनों युवक शोरगुल करना चालू किया। धीरे-धीरे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पोखर में किशोर की खोजबीन शुरू कर दिया गया। देर शाम तक पोखर में उसका शव नहीं मिल पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग करने लगे। अगले दिन शनिवार को दोपहर तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुची थी और न ही शव का कहीं अता पता चल पाया था। जिसको लेकर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है और नहीं खोजबीन की जा रही है। आक्रोशित लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी दिख रही है।