छपरा– छपरा नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत कुल 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क एवं नाला निर्माण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। यह परियोजनाएं स्थानीय विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता एवं विधानपार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव के सतत प्रयासों एवं जनप्रतिनिधित्व का प्रतिफल हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने जनता को इस योजना की जानकारी दी और बताया कि कई परियोजनाओं का टेंडर पूरा हो चुका है, जबकि कुछ अन्य पाइपलाइन में हैं। दोनों ही नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास उन क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने का है जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं।
डॉ. सी. एन. गुप्ता द्वारा अनुशंसित योजनाएं:
1. वार्ड 27: सलेमपुर चौक से मुकेश पुस्तक भंडार होते हुए शिल्पी चौक चक तक सड़क एवं नाला निर्माण।
2. वार्ड 22: डाकबंगला पथ से SDO आवास होते हुए NH-19 बस स्टैंड तक सड़क एवं नाला निर्माण।
3. वार्ड 22: दरोगा राय चौक से डॉ. रविशंकर प्रसाद क्लिनिक होते हुए रेलवे नाला, स्टेशन रोड तक नाला और सड़क निर्माण।
4. वार्ड 24: तीनमुहानी से हिरो होंडा सर्विस सेंटर होते हुए NH-19 तक सड़क एवं नाला।
5. NH-19 से गुदरी भागार होते हुए रेलवे ढ़ाला तक सड़क एवं नाला निर्माण।
6. वार्ड 44: रौजा पोखरा से नीचे किनारा तक सड़क निर्माण।
7. वार्ड 35: गांधी चौक से गड़खा ढ़ाला तक नाला निर्माण।
8. वार्ड 32: राम जानकी मंदिर से शिव महल गेट होते हुए NH-19 तक नाला एवं सड़क।
9. वार्ड 37 व 38: अग्रहरी अपार्टमेंट से रावल टोला पिपल के पेड़ तक नाली एवं सड़क का उन्नयन।
डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव द्वारा अनुशंसित योजनाएं:
1. दहियावां महमूद चौक से मौलाना मजहरूल हक की मूर्ति तक (सिंचाई भवन की दिशा में) सड़क और नाले का चौड़ीकरण।
2. दहियावां ब्राह्मण टोली (वार्ड-19): रंगनाथ तिवारी के घर से सिया मस्जिद तक नाला एवं PCC सड़क।
3. सिया कॉलोनी (वार्ड-19): तुलसी शर्मा के घर से दारुल बनात मदरसा तक नाला एवं PCC सड़क।
4. सिया कॉलोनी (वार्ड-19): छोटी इमामबाड़ा से गालिब इमाम रिजवी के घर तक नाला एवं PCC सड़क।
5. मासूमगंज न्यू कॉलोनी (वार्ड-04): रामायण प्रसाद के घर से ब्रजेश कुमार सिंह के घर तक नाला एवं PCC सड़क।
विकास का ज़मीनी असर और जनसरोकार
इन योजनाओं का सीधा असर हजारों लोगों की जीवनशैली पर पड़ेगा। जलजमाव की चिरस्थाई समस्या से निजात, स्वच्छता में सुधार और यातायात की सुविधा जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा, “हमारा प्रयास है कि छपरा शहर को एक स्मार्ट, स्वच्छ और सुविधा-संपन्न शहर के रूप में विकसित किया जाए। जहां कोई नहीं पहुंचता, वहां हम पहुंचकर लोगों की परेशानी को दूर करते हैं।”
वहीं, विधानपार्षद डॉ. यादव ने कहा, “दहियावां समेत कई उपेक्षित इलाकों में वर्षों से नाला और सड़क निर्माण की मांग हो रही थी, जिसे अब हम साकार करने जा रहे हैं।”
छपरा को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाने वाली 15 करोड़ से अधिक की योजना, डॉ सी एन गुप्ता और डॉ वीरेंद्र नारायण यादव के संयुक्त प्रयासों से मिली स्वीकृति
छपरा, बिहार।
छपरा नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत कुल 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क एवं नाला निर्माण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। यह परियोजनाएं स्थानीय विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता एवं विधानपार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव के सतत प्रयासों एवं जनप्रतिनिधित्व का प्रतिफल हैं।