
छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के बसडीला गांव के समीप सड़क हादसे में बुलेट सवार महिला की मौत मौके पर हो गई तो वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक महिला की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी स्वर्गीय गंगा महतो की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में की गई है उसका 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश महतो गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार चल रहा है। उपचार के क्रम में उसका सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कराया गया उस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि उपचार किया जा रहा है उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत महिला के घर की एक महिला शहर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती थी। जिसको लेकर वह बेटे के साथ बुलेट से छपरा आ रही थी। उसी बीच कोपा थाना अंतर्गत बसडीला गांव के समीप यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि किसी दूसरे बाइक से उनके बुलेट की टक्कर हुयी है। वहीं इस दुर्घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी रही। वहीं रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।