
सीवान में बीते बुधवार की सुबह जामो थाना इलाके के सुरतापुर गांव के रहने वाले भाजपा नेता और PDS डीलर जनार्दन सिंह को अपराधियों ने 3 गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिनका मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोली लगने से गंभीर से घायल जनार्दन सिंह इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल जाते समय गाड़ी में ही अपराधियों ने नाम पता बताया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। जिनसे पूछताछ जारी है।
SP का खुलासा- गांव के विवाद में हुई है हत्या
घटना के 24 घंटे के बाद सीवान पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने खुलासा करते हुए बताया कि, ‘PDS डीलर जनार्दन सिंह की हत्या गांव के विवाद में हुई है। घटना के मुख्य सूत्रधार गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,जिससे पूछताछ जारी है। बाकी अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।’
BJP नेता ने मौत से पहले बताया था हत्यारों के नाम
अपराधियों द्वारा ताबडतोड़ 3 गोली के शिकार BJP नेता व जामो थाना के सुरतापूर गांव के रहने वाले PDS जनार्दन सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन अनान फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों व साजिश रचने वाले लोगों का नाम बताया। जिसमें गांव के ही एक युवक का नाम बताया है। वीडियो में जनार्दन सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि, गांव के कन्हैया सिंह का बेटा दिलीप सिंह ने गोली मारी हैं। ध्रुव सिंह भी हैं। हरिहर पुर के रहने वाला संतोष हैं। वीडियो वायरल होने के साथ ही आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।
BJP नेता की दरवाजे पर ही अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या
ज्ञात हो कि,बुधवार की सुबह सीवान के जामो थाना इलाके के सुरतापुर गांव में BJP नेता (मंडल महामंत्री) और PDS डीलर जनार्दन सिंह जब अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी दो अपराधि बाइक सवार होकर आए और उनका नाम पुछते ही सीना, कमर व जांघ में 3 गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए थे,जिसका वीडियो भी सामने आया था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जनार्दन सिंह को आनन फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से नाजुक स्थिति में पीएमसीएच इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।