
सारण :- वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज सारण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अवतारनगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले के दर्ज मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर अवतारनगर थाना पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवतारनगर थाना कांड संख्या-65/24, दिनांक-19.03.2024, के तहत नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन पर भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 224, 225, 341, 323, 353, 307, 332, 333, 504, 506 एवं बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए)/45 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1. रामदयाल महतो, पिता – शत्रुधन महतो, निवासी – मदनपुर बिनटोली, थाना – अवतारनगर, 2. महिला अभियुक्त (01) – पहचान गोपनीय रखी गई है।
गौरतलब है कि ये दोनों अभियुक्त पुलिस पर हमले के उस मामले में वांछित थे, जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
अवतारनगर थानाध्यक्ष, एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी
पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है, और आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।