
तरैया, सारण।
तरैया प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित माँ भगवती मंदिर परिसर में सोमवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर शिव मंदिर होते हुए मही नही घाट तक गई जहां आचार्य सुकेश त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सैकड़ों महिलाओं ने जलभरी की। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में करीब 500 महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में कलश के साथ शामिल हुई। गाजा बाजा, हाथी, घोड़े व डीजे की धुन पर लोग जय श्री राम, जय माता दी का जयकारा लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा के बाद 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। क्षेत्र की दर्जनों गायन मंडली और दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए l
कलश यात्रा में मुख्य रूप से श्री श्री 108 श्री खड़ेश्वरी बाबा, आचार्य राकेश रंजन त्रिवेदी, भाजपा नेता प्रियरंजन युवराज, जिला परिषद प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, मुख्य यजमान सपत्नीक श्रीभगवान पंडित, बालेश्वर पंडित, दिलीप गुप्ता, गौरी शंकर, रामजी सिंह, दिनेश साह, बिंदु महतो, शिव राज महतो समेत पंचायत के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। कलश यात्रा के उपरांत अखंड अष्टयाम
प्रारंभ हुआ। बता दें वर्षों से प्रतिवर्ष पंचायत स्तरीय सार्वजनिक अखंड अष्टयाम होते आ रहा है। जिसमें पंचायत के सभी लोग काफी श्रद्धा व विश्वास के साथ सम्मिलित होते हैं।