![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/06/PicsArt_09-01-05.37.45.jpg?fit=804%2C569&ssl=1)
तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि दिवा गश्ती में थे तो गुप्त सूचना मिली कि गवन्द्री गांव निवासी प्रमोद महतो अपने घर के पीछे बांसवारी में शराब छुपा कर रखा हुआ है। जब पुलिस बल के साथ पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देखते ही प्रमोद महतो एक गैलन लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। जांच करने पर गैलन में 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार प्रमोद महतो को सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।