
तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में दो महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तरैया के पोखरेड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्यारचंद महतो घायल हो गए हैं। वहीं छपिया गांव में घरेलू विवाद में लाल बच्ची देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इधर पचभिण्डा गांव में किरण देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। वही तरैया बाजार पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर भट्टनारायण सिंह का पुत्र अरविंद कुमार सिंह है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह मढ़ौरा में एक शादी विवाह के संबंध के लिए जा रहा था कि तरैया बाजार पर बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लालबच्ची देवी और किरण देवी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।