![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220904-WA0055.jpg?fit=1024%2C576&ssl=1)
◆ पूर्व मुखिया के निधन पर जताया शोक, कहा तरैया के राजनीति के महारथी थे रामेश्वर बाबू
तरैया, सारण।
प्रखंड के डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पर सोमवार को अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू से मिलकर स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि रामेश्वर बाबू तरैया के धरोहर थे। उनके निधन से तरैया को अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक श्री सिंह ने कहा की रामेश्वर बाबू लगातार डुमरी पंचायत में 36 वर्षो तक मुखिया रहे तथा वर्तमान में लगातार 57 वर्षो तक डुमरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रहे। वे राजनीति के महारथी थे। वर्तमान में रामेश्वर बाबू की पौत्र व धनवीर कुमार सिंह विक्कू की पत्नी प्रीति कुमारी तरैया प्रखंड प्रमुख है तथा बहु डुमरी पंचायत की मुखिया है, जो कि एक गर्व की बात है। वे सबको एक साथ लेकर चलने वाले महान व्यक्ति थे। उनके निधन से तरैया ने अपना एक राजनीति का महान महारथी खो दिया है। विधायक श्री सिंह के साथ सांत्वना देने पहुंचे माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सिंह, चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, भूषण सिंह, चंद्रभूषण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।