
सारण :- जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबा कर हत्या कर सिहोरिया चंवर में सड़क के किनारे महिला का शव देखा गया। सड़क के किनारे शव देखते हीं पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ इकट्ठी हों गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अरवा गांव के अजय राम की पत्नी 35 वर्षीय मुन्नी देवी बताई जाती हैं। सुचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर कागजी करवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
वही पुलिस ने जांच के दौरान मृत महिला के पास से उसका आधार कार्ड भी बरामद किया है। महिला ने आधार कार्ड को ब्लाउज में रखा था। पुलिस के अनुसार घटना को कहीं अन्य जगह अंजाम देने के बाद शव को सुनसान जगह देख कर ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां फेंका गया है। वही एक बाइक भी लावारिस हालत में बरामद हुई हैं।