तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी व अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के नामजद आरोपी को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति डुमरी छपिया गांव निवासी जमुना महतो है। जिसे रविवार की रात्रि में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर तरैया थाने में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम का मामला दर्ज है। जिसके गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा आदेश निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।