
सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले से जुड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी स्व० राजदेव राय का पुत्र जय किशोर राय और विष्णु देव राय का पुत्र छठु राय के रूप मे हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद मशरक थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए मशरक थाना कांड संख्या 72/25 (दिनांक 18.02.25) में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस पर हमले के गंभीर आरोप में नामजद थे।