
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड अंतर्गत भोरहाँ पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 78 और 79 पर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुपरवाइजर ने मतदान केंद्र पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं और स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाताओं की सूची का निरीक्षण करना था। इस सूची का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों और सभी राजनीतिक दलों के मतदान केंद्र अभिकर्ताओं द्वारा किया गया।
बैठक में मतदान केंद्र पदाधिकारी सुरेश कुमार यादव और विनोद कुमार यादव, BLO सुपरवाइजर उदयशंकर सिंह
मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, उप मुखिया प्रतिनिधि विपिन साह, भाजपा के मतदान केंद्र पदाधिकारी, उमेश प्रसाद सिंह, जवाहर गांधी सहित अन्य उपस्थित थे।